Monday, 6 November 2017

चुनाव में शिकस्त के बाद राज ठाकरे पहुंचे माँ पीतांबरा के दरबार

चुनाव में शिकस्त के बाद राज ठाकरे पहुंचे माँ पीतांबरा के दरबार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे 25 मई गुरुवार की सुबह एयर इंडिया के विमान से ग्वालियर पहुंचे। ठाकरे का उषा किरण पैलेस होटल में राजशाही अंदाज़ में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होनें मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
खबरों की मानें तो महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद राज ठाकरे सफलता के लिए प्रार्थना करने मां बगलामुखी के दर्शन के लिए पहुंचे। ठाकरे ने करीब 1.5 घंटा पूजा-अर्चना की। माँ पीतांबरा के शरण में कई बड़ी हस्तियों का तातां लगा रहता है। 

माँ की शरण में आते हैं कई सेलिब्रिटीज 

माँ की शरण में आते हैं कई सेलिब्रिटीज 
गौरतलब है कि ठाकरे ने चुनावी हार के बाद यह कदम उठाया। इस मंदिर में कई सेलिब्रटीज़, राजनेता एवं मशहूर हस्तियां पूजा अर्चना के लिए आती रहती हैं।

No comments:

Post a Comment