25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद की शपथ ली थी। राष्ट्रपति बनने के बाद वे राजधानी दिल्ली स्थित 'राष्ट्रपति भवन' में ही रहेंगे। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति का यह भवन बहुत खास होगा। यह तो हम सभी जानते हैं। आप कभी दिल्ली गए होंगे तो आपने बाहर से इस आलीशान भवन को देखा ही होगा।
राष्ट्रपति भवन क्षेत्रफल के मामले में देश के सभी प्रमुखों के भवनों या आधिकारिक निवासों से बड़ा है। यहाँ गार्डन्स, बड़े-बड़े हॉल्स, म्यूजियम, बॉडीगार्ड्स और स्टाफ तक सभी के रहने की व्यवस्था भी है। भवन के ऊपर बना गुंबद इस इमारत को और भी खास बनाता है।
मगर ये तो राष्ट्रपति भवन से जुड़े कुछ ही तथ्य है। इस विशाल भवन के साथ ही कई अन्य प्रमुख तथ्य भी जुड़े हैं। इनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
आजादी से पहले था कुछ और नाम
इस विशाल भवन को आजादी से पहले 'वायसराय हाउस' कहा जाता था। आजादी के बाद इसे 'राष्ट्रपति भवन' का नाम दिया गया।
बनने में लगे 17 साल
राष्ट्रपति भवन 70 करोड़ ईटों से मिलकर बना है। इसे बनाने में 29,000 मजदूरों की मेहनत लगी है। एक और अहम तथ्य यह भी है कि राष्ट्रपति भवन को बनाने से पहले 300 परिवारों को यहाँ से हटाया गया था।
डॉ. कलाम से जुड़ी इस झोपड़ी के बारे में आपने शायद ही सुना होगा।
राष्ट्रपति कलाम के लिए खास झोपड़ी
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यकाल के दौरान यहाँ एक 'थिंकिंग हट' भी बनाई गई थी। जानकारी के मुताबिक डॉ. कलाम अपना फ्री टाइम यहीं बिताया करते थे। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद इस झोपड़ी को हटा दिया गया था।
दरबार हॉल से शॉर्टकट
'दरबार हॉल' राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल डोम में स्थित है। यदि दरबार हॉल से सीधा बाहर निकले तो 'इंडिया गेट' पहुंच सकते हैं।
आगे जानिए तीन मंजिला म्यूजियम के बारे में।
तीन मंजिला म्यूजियम
2016 में ही राष्ट्रपति भवन में एक तीन मंजिला म्यूजियम बनकर तैयार हुआ है। 80 करोड़ की लागत में बना यह म्यूजियम देश का पहला अंडरग्राउंड म्यूजियम है। इस म्यूजियम में इतिहास की कई चीजों को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है।
बुद्ध की मूर्ति
दरबार हॉल के अंत में भगवान बुद्ध की एक मूर्ति भी है। यह मूर्ति चौथी सदी में बनी थी। यह मूर्ति उतनी ही ऊंचाई पर है, जितनी ऊंचाई पर इंडिया गेट है।
हर हफ्ते इस दिन राष्ट्रपति भवन में एंट्री।
शनिवार को मुमकिन है एंट्री
हर शनिवार यहां सुबह 10 बजे 'चेंज ऑफ गॉर्ड' सेरेमनी होती है। यह सेरेमनी 30 मिनट की होती है। इसे आम लोग भी देख सकते हैं। इस दौरान व्यक्ति को अपना आईडी कार्ड शो करना होता है। इसके अलावा शुक्रवार और रविवार को भी सुबह 9-4 के बीच राष्ट्रपति भवन में एंट्री मिलती है।
मुगल गार्डन है खास
राष्ट्रपति भवन के पीछे बनाए गए मुगल गार्डन में कई प्रजातियों के फूल मौजूद हैं। यहाँ हर साल फरवरी में 'उद्यानोत्सव' भी होता है। इस दौरान यह गार्डन आम जनता के लिए खोला जाता है।
यहाँ बच्चों के नाम पर रखे जाते हैं ग्रहों के नाम।
साइंस एंड इनोवेशन गैलेरी
2015 में शुरू हुई इस गैलेरी में 'Clumsy' नाम का एक रोबोटिक डॉग भी है। ये एक असली कुत्ते की तरह नजर आता है। इस गैलेरी को 'नवाचार कक्ष' नाम दिया गया है। यहाँ विज्ञान से जुड़ी और भी कई मजेदार चीजें हैं।
प्लैनेट वॉल
यहाँ होनहार विद्यार्थियों के लिए एक खास दीवार भी है। इस वॉल पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके बच्चों के नाम लिखे जाते हैं। कुछ छोटे ग्रहों को बच्चों का नाम भी दिया जाता है।
आगे देखिए कश्मीरों के बुनकरों द्वारा बना कारपेट।
अशोका हॉल
भवन का अशोका हॉल कितना खूबसूरत है, यह तो आप देख ही सकते हैं। इस हॉल में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह जैसे आयोजन होते हैं। यहाँ लगे कारपेट्स को जम्मू-कश्मीर के बुनकरों ने बुना था।
खास है बैंक्वैट हॉल
राष्ट्रपति भवन के इस बैंक्वेट हॉल में एक बार में 104 मेहमान भोजन कर सकते हैं। यहाँ पूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरें लगी हैं। इनके ऊपर खास लाइटिंग सिस्टम भी है, जो बटलर्स के लिए सिग्नल का काम करता है।













No comments:
Post a Comment