Monday, 6 November 2017

गलत मत समझिएगा, ये खूबसूरत महिलाएं कोई मॉडल्स नहीं बल्कि पॉलिटिकल लीडर्स हैं

गलत मत समझिएगा, ये खूबसूरत महिलाएं कोई मॉडल्स नहीं बल्कि पॉलिटिकल लीडर्स हैं
भारतीय राजनीति में महिला राजनेताओं के योगदान की बात की जाए तो भारत की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम प्रमुखता से आता है। इंदिरा गांधी कुशल प्रशासक तो थीं, मगर उनके प्रशासन के तौर-तरीकों के साथ ही उनकी खूबसूरती की भी जमकर चर्चा की जाती थी। 
हमारे दादाजी या चाचाजी तो उस दौर की ऐसी बातें करते भी हैं। मसलन यदि उनसे इंदिरा जी की सुंदरता के बारे में पूछा जाए तो वो इसका कुछ इस तरह जिक्र करेंगे, जैसे आज हम किसी खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में करते हैं। आपको बता दें कि पहले की तरह आज भी वैश्विक स्तर पर कई ऐसी महिलाएं राजनीति में सक्रिय हैं जो खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। 
तो फिर देर किस बात की है। आइए, आज बात उन्हीं कुछ महिला नेताओं की।

अलीना काबायेवा 

अलीना काबायेवा 
अलीना रूस की राजनीति से जुड़ी हैं। मगर उनकी पहचान यह नहीं हैं। वो बतौर जिम्नास्ट मशहूर हैं। अलीना 18 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल्स के साथ ही 2 ओलिंपिक मेडल्स भी जीत चुकी हैं। उन्होंने 2007 में जिम्नास्ट से रिटायर लिया। इसके बाद वो राजनीति से जुड़ गई थीं। साल की शुरुआत में रूस के प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ भी अलीना का नाम जोड़ा गया था। 
आगे मिलिए टीवी प्रेजेंटेटर से पॉलिटिशियन बनीं दो हॉट लेडीज से।

मारिया करफागना 

मारिया करफागना 
मारिया कारफेगना इटली की पॉलिटिशियन हैं। वो अभी मंत्री पद पर आसीन है। राजनीति में आने से पहले मारिया शो गर्ल, मॉडल और टीवी प्रेजेंटेटर हुआ करती थी।  

ईवा कैली 

ईवा कैली 
ईवा 2007 में ग्रीस की राजनीति में आई थीं। राजनीति में कदम रखने से पहले ईवा टीवी प्रेजेंटेटर हुआ करती थीं। 
आगे मिलिए खूबसूरत भारतीय राजनेत्रियों से।

अलका लांबा 

अलका लांबा 
अलका लांबा ने कॉलेज के दिनों में 1994 के दौरान ही अपना राजनीतिक करियर शुरू कर दिया था। अलका लगभग 20 सालों तक कांग्रेस से जुड़ी रही। 2013 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया। 
अब मिलिए एक खास हेयरस्टाइल वाली पॉलिटिशियन से। 

 अंगूरलता डेका 

 अंगूरलता डेका 
अंगूरलता राजनीति में आने से पहले एक अभिनेत्री थी। फिलहाल अंगूरलता असम विभानसभा की सदस्य है। 

यूलिया तिमोशेंको 

यूलिया तिमोशेंको 
यूलिया दो बार यूक्रेन की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। मार्च 2010 में यूलिया इलेक्शन हार गई थीं। यूलिया, यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।

ओरली लेवी 

ओरली लेवी 
ओरली इजराइल की राजनीति से जुड़ी हैं। वो पहले मॉडल भी रह चुकी हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वो तीन बच्चों की माँ भी हैं। 
आगे मिलिए जॉर्डन की गॉर्जियस क्वीन से।

क्वीन रानिया 

क्वीन रानिया 
क्वीन रनिया, जॉर्डन की रानी हैं। वो जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह-II बिन हुसैन की पत्नी हैं। क्वीन रनिया मौजूदा समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति जैसे कई विभागों को एक साथ संभाल रही हैं।

कार्ला ब्रूनी 

कार्ला ब्रूनी 
कार्ला ब्रूनी इटालियन-फ्रांसीसी सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। वो पूर्व मॉडल रह चुकी हैं। कार्ला फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की धर्मपत्नी है। कार्ला ने एक पॉलिटिकल फाउंडेशन भी स्थापित किया था। 
अब मिलिए उस हॉट पॉलिटिशियन से जो जेल की हवा भी खा चुकी हैं। 

निकोल मिनेट्टी 

निकोल मिनेट्टी 
इटली से नाता रखने वाली निकोल हमेशा ही विवादों में घिरी रहीं। निकोल डेंटल हाइजीनिस्ट से राजनेता बनी थीं। निकोल इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्विओ बर्लुस्कोनी को असिस्ट करती थीं। निकोल को धोखाधड़ी के मामले में तीन साल की सजा भी सुनाई गई थी। 

वेरा लिश्का 

वेरा लिश्का 
वेरा, ऑस्ट्रिया की ब्रेस्टस्ट्रोक स्विमर रह चुकी हैं। वो 1996 के समर ओलिंपिक का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वेरा अक्टूबर 2003 से राजनीति में हैं। 
अगली महिला नेत्री है, अपने देश की सबसे छोटी एमपी। 

जूलिया बैंक 

जूलिया बैंक 
जूलिया बैंक 18 वर्ष की उम्र में ही जर्मन की राजनीति का हिस्सा बन गई थीं। वो जर्मन पार्लियामेंट की सदस्य भी बनीं। जानकारी के मुताबिक जूलिया, जर्मन राजनीति के इतिहास की सबसे छोटी एमपी बनी थीं।

वंजा हाडजोविक 

वंजा हाडजोविक 
सर्बिया से ताल्लुक रखने वाली वंजा हाडजोविक अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। 27 वर्षीय यह सेक्सी बाला अपनी हॉटनेस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वंजा, सर्बियन मिनिस्ट्री के विदेश मंत्रालय में एडवाइजर के पद पर आसीन हैं। 
अगली तस्वीर में भारतीय मूल की यह कैनेडियन पॉलिटिशियन आपका दिल जीत लेगी।

रूबी ढल्ला 

रूबी ढल्ला 
रूबी ढल्ला कनाडा की राजनेता हैं। वो देश की लिबरल पार्टी की सदस्य हैं। रूबी 2004-2011 तक लिबरल पार्टी की ओर से कैनेडियन हाउस ऑफ कॉमन की सदस्य भी थीं। रूबी को 'हेलो' मैगज़ीन ने कनाडा की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में जगह दी थी। 

No comments:

Post a Comment