Monday, 6 November 2017

उपचुनावों के नतीजों में मोदी की पूरी जय-जय क्यों नहीं हुई?

उपचुनावों के नतीजों में मोदी की पूरी जय-जय क्यों नहीं हुई?
आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए पिछले रविवार को हुए उपचुनावों के गुरुवार को प्राप्त हुए परिणामों का बारीकी से विश्लेषण किया जाए तो देश की भविष्य की राजनीति के संकेत मिल सकते हैं। उपचुनाव परिणामों का सबसे बड़ा संकेत यह है कि भाजपा को उन राज्यों में तो सफलता मिली है जहाँ वर्तमान में उसकी सरकारें हैं, पर पार्टी ने अन्य स्थानों पर भी अपनी प्रभावकारी उपस्थिति दर्ज कराई है, मसलन दिल्ली और पश्चिम बंगाल में। भाजपा को उम्मीद रही होगी कि उत्तर प्रदेश में प्राप्त हुई एकतरफा विजय का प्रभाव उपचुनावों पर भी देखने को मिलेगा पर वैसा नहीं हुआ। भाजपा को कुल 10 सीटों में से पांच पर ही जीत प्राप्त हुई, शेष पर विपक्षी दलों के उम्मीदवार जीते। इनमे भी कांग्रेस ने तीन सीटों पर कब्ज़ा कर लिया।
भाजपा ने सबसे बड़ा उलटफेर देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त करवा कर किया है। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी उत्साहित है कि उसका प्रत्याशी कम से कम दूसरे स्थान पर तो पहुँच गया। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों में शिकस्त मिलने के बाद दिल्ली में राजौरी गार्डन की पराजय अरविन्द केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को एक बड़ा धक्का देने वाली साबित हो सकती है। आम आदमी पार्टी का आगे चलकर क्या भविष्य बनेगा इसका पता आने वाले दिनों में एमसीडी के लिए होने वाले चुनावों के बाद पूरी तरह से चल जाएगा।
उपचुनावों का दूसरा महत्वपूर्ण संकेत यह है कि दक्षिण भारत के राज्यों में अपनी जगह बनाने में भाजपा को अभी वक्त लग सकता है। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत ने भाजपा के लिए येदुरप्पा की उपयोगिता पर सवाल खड़ा कर दिया है। कर्नाटक में भाजपा की वापसी आसान नज़र नहीं आती। वहां अगले वर्ष के अंत में चुनाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी कर्नाटक के साथ ही चुनाव होंगे।

उपचुनाव परिणामों की तीसरी विशेषता पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार का तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए  दूसरे स्थान पर आना और वामपंथी तथा कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानतों का जब्त होना है। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिस सीट पर केवल 15,000 वोट  मिले थे उसी पर इस उपचुनाव में बढ़कर 52,843 हो गए। यह बताता है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता को किस तरह की चुनौती देने की तैयारी में है। 
भाजपा को अपनी सरकारों की उपस्थिति के बावजूद दो सीटों पर पराजय का सामना भी करना पड़ा है। ये सीटें मध्य प्रदेश और झारखण्ड की हैं। अपनी समूची ताकत झोंक दिए जाने के बावजूद शिवराज सिंह मध्य प्रदेश में भिंड जिले की अटेर सीट को कांग्रेस के हाथों में जाने से रोक नहीं सके। एक तरह से यह भाजपा के लिए ठीक भी हुआ। कारण कि इसी सीट से इवीएम की विश्वसनीयता को लेकर देश भर में बहस छिड़ी थी। मध्य प्रदेश की तरह ही झारखण्ड में भी भाजपा के मुख्यमंत्री रघुबरदास लिट्टीपारा सीट को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हाथों में जाने से रोक नहीं सके।
इसी साल के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात के साथ ही हिमाचल, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय की विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के उत्साहजनक चुनाव परिणामों के बाद उपचुनावों के ताजा नतीजे भी भाजपा की ताकत को बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं। ममता बनर्जी और केजरीवाल के लिए शायद भाजपा और प्रधानमंत्री के प्रति अपनी राजनीति और रणनीति पर फिर से विचार करने का वक्त आ गया है।


मोदी का एक और सर्जिकल स्ट्राइक, अब कोई भी वीआईपी नहीं लगा सकता अपनी गाड़ी में लाल बत्ती

मोदी का एक और सर्जिकल स्ट्राइक, अब कोई भी वीआईपी नहीं लगा सकता अपनी गाड़ी में लाल बत्ती 
सड़क पर लाल बत्ती की गाड़ी देख अचानक भीड़ थम सी जाती है। पूरे देश के लोगों को लाल बत्ती लगी कोई भी गाड़ी देखकर यही लगता है कि ज़रूर कोई मंत्री या पुलिस का बड़ा अफसर जा रहा होगा। वैसे ये बात सही भी तो है।
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों के अलावा, देश के सभी वी.आई.पी. लोगों को अब तक लाल बत्ती लगी गाड़ियां सरकार द्वारा मिला करती थीं।
बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आप! "करती थीं"। दरअसल आज सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार भारत में किसी भी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर घूमने वालों का राज चंद ही दिनों में खत्म हो जाएगा।
आइये आपको बताते हैं कि आखिर किसने लिया है ये फैसला।

केन्द्रीय कैबिनेट ने लिया गाड़ियों पर से लाल बत्ती हटाने का निर्णय 

केन्द्रीय कैबिनेट ने लिया गाड़ियों पर से लाल बत्ती हटाने का निर्णय 
केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में आज ही यह निर्णय लिया गया है कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत सभी वी आई पी लोगों और पुलिस के अधिकारियों की गाड़ियों के ऊपर से लाल बत्तियां हटाई जाएँ।

1 मई से लागू होगा यह फैसला

1 मई से लागू होगा यह फैसला
आने वाली 1 मई से सभी मंत्रियों और पुलिस अफसरों की गाड़ियों के ऊपर से से वी आई पी की निशानी यानि कि "लाल बत्ती" हटा दी जाएगी।

नितिन गडकरी ने दी इस फैसले की जानकारी 

नितिन गडकरी ने दी इस फैसले की जानकारी 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने कहा, "इस ऐतिहासिक फैसले के अनुसार 1 मई से आपातकालीन वाहनों को छोड़कर किसी भी गाड़ी पर लाल बत्ती नज़र नहीं आएगी।"

ये निर्णय केन्द्रीय कैबिनेट की एक बैठक द्वारा लिया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, राज्य कैबिनेट मंत्री, कई नौकरशाह और सुप्रीम व हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी सम्मिलित थे।

मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक फैसले के द्वारा उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो अब तक इस अधिकार और लाल बत्ती का गलत फायदा उठाते आए हैं।

हालांकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस फैसले को लेकर कई दिनों से कार्यरत था, जिसका नतीजा आज सुनाया गया और आने वाले महीने की 1 तारीख से यह लागू भी हो जाएगा।

इस निर्णय के आते ही नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और गिरिराज सिंह जैसे नेताओं ने इसे सहर्ष स्वीकार कर खुद अपनी गाड़ियों से लाल बत्तियां निकाल दी।

इस फैसले से आम आदमी पार्टी को नहीं पड़ा कोई फर्क 

इनका कहना है कि आम आदमी पार्टी ने तो 2 साल पहले से ही हटा ली थीं अपनी गाड़ियों से लाल बत्तियां और ये फैसला 2013 में 49 दिनों की सरकार के दौरान लागू हुआ था।

कुछ लोग ले रहे हैं इस फैसले पर चुटकी 

कालराज जैसे मंत्री कर रहे हैं इस निर्णय का स्वागत 

मेनका गाँधी ने भी हटाई अपनी गाड़ी से लालबत्ती 

आम जनता भी कर रही है मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ़ 

सौजन्य से : हिंदुस्तान टाइम्स