यूँ तो आपने शादी और तलाक के किस्से खूब सुने होंगे। खासतौर से बॉलीवुड गलियारों में तो ये किस्से आम हैं। लेकिन ऐसा ही कुछ मामला राजनीति के मैदान का भी है। तभी तो कहा जाता है कि पॉलिटिक्स और बॉलीवुड की जोड़ी एकदम जय-वीरू के समान है। कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो किसी पार्टी विशेष के राजनेता हैं तो कुछ ऐसे राजनेता भी हैं जिनका बॉलीवुड में दखल है।
बहरहाल आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजनीति के मैदान की ऐसी ही कुछ हस्तियों के नाम जिन्होंने अपने जीवन में एक से ज्यादा बार शादियां करके खूब सुर्खियां बटोरी थी। वैसे इस फेहरिस्त में खासे चर्चित नाम शुमार हैं। आप भी देखिए। इसी बहाने आपको नई जानकारी मिल जाएगी।
पहली पत्नी यह थीं
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना, बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे। 1999 और 2004 के आम चुनावों में लगातार जीतने वाले खन्ना ने भी दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी उनके कॉलेज की दोस्त गीतांजलि से की थी।
दूसरी शादी इनसे
इसके बाद विनोद खन्ना ने खुद से उम्र में 16 साल छोटी कविता से शादी की। कविता और विनोद का एक बेटी और बेटा है, जिनका नाम साक्षी और श्रद्धा है।
पहली पत्नी नादिरा जी
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा थीं। दोनों की शादी साल 1975 में हुई थी। साल 1983 में दोनों बिना तलाक लिए ही अलग रहने लगे थे।
दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल
नादिरा से अलग होने के बाद राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से शादी की लेकिन दुर्भाग्यवश स्मिता पाटिल की मौत हो गई। स्मिता की मौत के बाद राज अपनी पत्नी नादिरा के पास वापस चले गए।
पहली शादी से खुश नहीं थीं किरण खेर

चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने भी दो शादियां की हैं। किरण की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी जो एक बिजनेसमैन थे। हालांकि किरण अपनी पहली शादी से खुश नहीं थीं।
फिर आए अनुपम खेर
किरण और अनुपम दोनों थिएटर कलाकार थे। उन्होंने साथ में कई नाटक किए। बाद में किरण ने गौतम से तलाक लिया और अनुपम खेर से शादी की। उन्होंने किरण के बेटे को भी अपनाया।
शशि थरूर ने की तीन शादी
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। थरूर ने पहली शादी तिलोत्तमा मुखर्जी से 1977 में की थी।
दूसरी पत्नी

वैसे शशि थरूर अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। तिलोत्तमा मुखर्जी से तलाक के बाद शशि ने क्रिस्टा गिल्स से शादी की लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई।
तीसरी पत्नी
इसके बाद शशि थरूर ने 22 अगस्त 2010 में सुनंदा पुष्कर से तीसरी शादी की। 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक होटल के कमरे में सुनंदा मृत मिली थीं। यह अभी भी सभी के लिए एक राज ही है।
कपिल सिब्बल ने भी की दो शादियां

कपिल सिब्बल, कांग्रेस के बड़े नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हैं। उन्होंने भी दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत साल 2000 में हो चुकी थी। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने प्रोमिला सिब्बल से शादी की।








No comments:
Post a Comment