सड़क पर लाल बत्ती की गाड़ी देख अचानक भीड़ थम सी जाती है। पूरे देश के लोगों को लाल बत्ती लगी कोई भी गाड़ी देखकर यही लगता है कि ज़रूर कोई मंत्री या पुलिस का बड़ा अफसर जा रहा होगा। वैसे ये बात सही भी तो है।
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों के अलावा, देश के सभी वी.आई.पी. लोगों को अब तक लाल बत्ती लगी गाड़ियां सरकार द्वारा मिला करती थीं।
बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आप! "करती थीं"। दरअसल आज सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार भारत में किसी भी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर घूमने वालों का राज चंद ही दिनों में खत्म हो जाएगा।
आइये आपको बताते हैं कि आखिर किसने लिया है ये फैसला।
केन्द्रीय कैबिनेट ने लिया गाड़ियों पर से लाल बत्ती हटाने का निर्णय
केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में आज ही यह निर्णय लिया गया है कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत सभी वी आई पी लोगों और पुलिस के अधिकारियों की गाड़ियों के ऊपर से लाल बत्तियां हटाई जाएँ।
1 मई से लागू होगा यह फैसला
आने वाली 1 मई से सभी मंत्रियों और पुलिस अफसरों की गाड़ियों के ऊपर से से वी आई पी की निशानी यानि कि "लाल बत्ती" हटा दी जाएगी।
नितिन गडकरी ने दी इस फैसले की जानकारी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने कहा, "इस ऐतिहासिक फैसले के अनुसार 1 मई से आपातकालीन वाहनों को छोड़कर किसी भी गाड़ी पर लाल बत्ती नज़र नहीं आएगी।"
ये निर्णय केन्द्रीय कैबिनेट की एक बैठक द्वारा लिया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, राज्य कैबिनेट मंत्री, कई नौकरशाह और सुप्रीम व हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी सम्मिलित थे।
मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक फैसले के द्वारा उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो अब तक इस अधिकार और लाल बत्ती का गलत फायदा उठाते आए हैं।
हालांकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस फैसले को लेकर कई दिनों से कार्यरत था, जिसका नतीजा आज सुनाया गया और आने वाले महीने की 1 तारीख से यह लागू भी हो जाएगा।
इस निर्णय के आते ही नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और गिरिराज सिंह जैसे नेताओं ने इसे सहर्ष स्वीकार कर खुद अपनी गाड़ियों से लाल बत्तियां निकाल दी।
इस फैसले से आम आदमी पार्टी को नहीं पड़ा कोई फर्क
इनका कहना है कि आम आदमी पार्टी ने तो 2 साल पहले से ही हटा ली थीं अपनी गाड़ियों से लाल बत्तियां और ये फैसला 2013 में 49 दिनों की सरकार के दौरान लागू हुआ था।
कुछ लोग ले रहे हैं इस फैसले पर चुटकी
कालराज जैसे मंत्री कर रहे हैं इस निर्णय का स्वागत
मेनका गाँधी ने भी हटाई अपनी गाड़ी से लालबत्ती
आम जनता भी कर रही है मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ़
सौजन्य से : हिंदुस्तान टाइम्स









No comments:
Post a Comment